ब्रेकिंग न्यूज

The energetic and active representatives spread in all the districts of Shore Sandesh News, become the voice of the downtrodden and helpless people of the society and their rights

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया “मोहला ब्रांड” का शुभारंभ, महिला समूहों को मिली नई पहचान

29-May-2026
रायपुर,( शोर संदेश ) सुशासन तिहार 2026 के तहत मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिले के जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी के ग्राम पंचायत भनसुला में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री द्वारा जिले की महिला स्व सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों का “मोहला ब्रांड” के रूप में शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य शासन और प्रशासन को सीधे जनता के द्वार तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और सरलता के साथ पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें और किसी भी समस्या या आवश्यकता को प्रशासन तक सीधे पहुंचाएं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवाओं एवं हर वर्ग के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो तथा जनता को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि आज राज्य नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विभाग संवेदनशीलता के साथ ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करें तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखें।
ग्राम पंचायत भनसुला क्लस्टर के 15 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शिविर में शामिल हुए। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी वितरित किया गया। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा आमजनों की समस्याएं सुनी गईं तथा कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। ग्रामीणों ने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सुशासन तिहार जैसे आयोजन गांव स्तर पर लोगों को सीधे लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
शिविर में महिला स्व सहायता समूहों द्वारा निर्मित रागी का लड्डू, महुआ का अचार, रागी का आटा, मिलेट्स कुकीज, वर्मी कम्पोस्ट खाद एवं अगरबत्ती जैसे स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने समूह की महिलाओं से उत्पाद निर्माण की प्रक्रिया, विपणन व्यवस्था तथा होने वाले लाभ के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने महिलाओं की आत्मनिर्भरता के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर तैयार किए जा रहे उत्पाद जिले की पहचान बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे उत्पाद न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे बल्कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त भी बनाएंगे।
उन्होंने क्लस्टर स्तर पर जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए तथा कहा कि जिले के प्राकृतिक एवं सामान्य संसाधनों का बेहतर उपयोग कर गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री एवं अन्य उत्पाद तैयार किए जाएं। उन्होंने “मोहला ब्रांड” को आगे बढ़ाने के लिए महिला समूहों को निरंतर प्रशिक्षण, पैकेजिंग और बाजार उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भोजेश शाह मांडवी, जनपद पंचायत अध्यक्ष पुनाऊ राम फुलकावरे, जिला पंचायत सदस्य शांति बाई त्रिपुरे, कलेक्टर तुलिका प्रजापति सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, सरपंचगण, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

रिटायर्ड बीएसपी कर्मचारी से 45 लाख की ठगी, ऑनलाइन ट्रेडिंग के झांसे में फंसाकर ऐंठे पैसे

04-May-2026
दुर्ग-भिलाई (शोर संदेश)। छत्तीसगढ़ के भिलाई में रिटायर्ड बीएसपी कर्मचारी को ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 45 लाख से ज्यादा की चपत लगा दी गई। ठगों ने इतना शातिर तरीका अपनाया कि पीड़ित को शुरुआत में सब कुछ असली लगा। फेसबुक पर देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और मशहूर हस्तियों जैसे सचिन तेंदुलकर और सुधा मूर्ति के नाम और वीडियो दिखाकर भरोसा जीता गया।
पीड़ित जयंत बागची (61) भिलाई स्टील प्लांट के रिटायर्ड कर्मचारी हैं और वे सेना में भी सेवा दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि 10 मार्च 2026 को वह अपने मोबाइल पर फेसबुक देख रहे थे। तभी उन्हें एक वीडियो और पोस्ट दिखा, जिसमें बड़े-बड़े लोगों के नाम पर निवेश करने की बात कही गई थी।
इसी पर भरोसा करके उन्होंने उस लिंक पर क्लिक किया और रजिस्ट्रेशन कर लिया। शुरुआत में उनसे 18,998 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर मांगे गए।
इसके बाद कृतिका नाम की एक महिला ने उनसे संपर्क किया और खुद को कंपनी की प्रतिनिधि बताया। पैसे जमा करने के बाद उन्हें एक “अकाउंट मैनेजर” सिद्धार्थ विपुल से जोड़ा गया, जिसने व्हाट्सऐप पर बातचीत शुरू की।
इसके बाद धीरे-धीरे उनसे ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर पैसे निवेश करवाए जाने लगे। पहले उनसे 1 लाख रुपए लिए गए, फिर धीरे-धीरे 5-5 लाख रुपए की किस्तों में रकम बढ़ती गई।
ठगों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उनका कारोबार यूके, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया में चलता है और उन्हें हर दिन मुनाफा हो रहा है।
26 मार्च को एक और व्यक्ति करण तनेजा को जोड़ा गया, जिसने अंतरराष्ट्रीय हालात का हवाला देते हुए सोने में निवेश की सलाह दी। कहा गया कि ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच तनाव की वजह से सोने के भाव गिरे हैं और आगे तेजी आएगी।
इस लालच में आकर पीड़ित ने 25 लाख रुपए और ट्रांसफर कर दिए। इस दौरान ठगों ने भरोसा बनाए रखने के लिए बीच-बीच में छोटी रकम वापस भी भेजी। जैसे एक बार 9,229 रुपए और दूसरी बार 2 लाख रुपए उनके खाते में डाले गए।
इससे पीड़ित को लगा कि निवेश सही दिशा में जा रहा है। इसके बाद उन्होंने ऑयल ट्रेडिंग और अन्य सेक्टर में निवेश के नाम पर और 9 लाख रुपए अलग-अलग तारीखों में ले लिए। इस तरह कुल मिलाकर 45,18,998 रुपए की रकम ठगों के पास चली गई।
16 अप्रैल को जब पीड़ित ने अपनी पूरी रकम निकालने की बात कही, तो ठगों ने उनका ट्रेडिंग अकाउंट बंद कर दिया और बताया कि उन्हें 2.71 लाख अमेरिकी डॉलर का मुनाफा हुआ है। फिर कहा गया कि 2.70 लाख डॉलर निकालने के लिए प्रोसेस शुरू कर दी गई है। लेकिन यहीं से असली खेल शुरू हुआ।
20 अप्रैल को उनसे कहा गया कि यह इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन है, इसलिए 15% टैक्स देना होगा, जो करीब 34 लाख रुपए बनता है। जब पीड़ित ने विरोध किया तो ठगों ने ‘छूट’ देते हुए 12 लाख रुपए टैक्स के रूप में देने को कहा।
ठगों ने यहां तक कहा कि पहले टैक्स दो, फिर पैसा मिलेगा। इसके लिए अरुणाचल प्रदेश के एक बैंक खाते में रकम ट्रांसफर करने को कहा गया। इस पर पीड़ित को शक हुआ और उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया।
ठगी का एहसास होने पर करवाई एफआईआर प्रार्थी को जब ठगी का एहसास हुआ तो उसके बाद उन्होंने तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और अपने बैंक को भी सूचना दी। फिर पुलिस थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी।
पीड़ित ने अपनी शिकायत में कहा है कि उन्हें झूठे लालच और फर्जी नामों के जरिए फंसाया गया और उनकी पूरी जमा पूंजी ठग ली गई।
उन्होंने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उनकी पूरी रकम वापस दिलाई जाए। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है और जिन बैंक खातों में पैसा ट्रांसफर हुआ है, उनकी डिटेल खंगाली जा रही है।

नक्सलवाद के अंत पर कवर्धा में उमड़ा जनसैलाब, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का भव्य स्वागत

07-Apr-2026
रायपुर,।  शोर संदेश )  छत्तीसगढ़ सहित देश के लिए ऐतिहासिक क्षण तब आया जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 31 मार्च को सदन में शस्त्र नक्सलवाद की समाप्ति की घोषणा की। लगभग चार दशकों से इस समस्या से जूझ रहे छत्तीसगढ़ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा के दृढ़ संकल्प, रणनीति और सतत प्रयासों से यह बड़ी सफलता हासिल की।
इस अभियान में भारतीय सेना, पुलिस और समस्त सशस्त्र बलों के जवानों के अदम्य साहस, समाज की जागरूक भागीदारी, राजनीतिक नेतृत्व की इच्छाशक्ति, पत्रकार बंधुओं की भूमिका और सबसे बढ़कर बस्तर के नागरिकों के सहयोग का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी के समुचित प्रयासों से ही सशस्त्र नक्सलवाद का अंत संभव हो सका और अब बस्तर में खुशहाली की नई शुरुआत हो रही है।
सशस्त्र नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ बनने के बाद उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र  कवर्धा पहली बार पहुंचे। जहां पर स्थानीय महामाया चौक में कवर्धा के लोगों ने उनके लिए भव्य ऐतिहासिक नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया। जिसमें हजारों की संख्या में लोग बाजा-गाजा, ढोल-नगाड़ों के साथ शामिल हुए, पूरे शहर में जश्न का वातावरण नजर आया। सभी को गर्व था कि कभी नक्सल प्रभावित कबीरधाम जिले के साथ अब पूरे छत्तीसगढ़ से भय और आतंक को दूर करने में उनके अपने माटी पुत्र का बड़ा योगदान रहा है।
इस कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज, यादव समाज, ठाकुर समाज, कुर्मी समाज, साहू समाज, सतनामी समाज, निर्मलकर समाज, गुप्ता समाज, अहिरवार समाज, लोधी समाज, पटेल समाज, गोंड समाज, केसरवानी गुप्ता समाज, सेन समाज, गंधर्व समाज, स्वर्णकार समाज, जैन समाज, वैष्णव समाज सहित सभी समाजों ने भव्य रैली का स्वागत कर इस असंभव से लगने वाले लक्ष्य की प्राप्ति के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। जहां स्थानीय जिला प्रेस क्लब, यूथ क्लब, हरीतिमा परिवार, प्राइवेट स्कूल संघ, नाथ योगी समाज, फाइटर क्लब, जिला क्रिकेट संघ, ज्वाइन हैंड ग्रुप, ट्रक मालिक संघ, पतंजलि योग समिति, सीनियर सिटीजन समिति एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भी शामिल होकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर सभी ने गृह मंत्री विजय शर्मा को लड्डुओं से तौलकर उनका सम्मान किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री शर्मा ने गायत्री मंदिर और गुरुद्वारे में जाकर प्रदेश की शांति और समृद्धि की प्रार्थना की और लोगों के साथ भारतमाता चौक पर नक्सल अभियान में शहीद हुए अमर जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि मैं आप सभी के प्रेम से अभिभूत हूँ। मुझे नहीं पता था कि आप सब नक्सल समस्या को इतनी गंभीरता से समझते हैं। यह वास्तव में अत्यंत संवेदनशील विषय रहा है, और जो लोग इससे पीड़ित रहे हैं, उनकी पीड़ा को शब्दों में समझा भी नहीं जा सकता। माओवाद एक आयातित विचार है, जिसका उद्देश्य केवल बंदूक की नली से सत्ता स्थापित करना रहा है, जबकि भारत का लोकतंत्र प्राचीन काल से ही सशक्त रहा है, जिसकी झलक आज भी बस्तर के समाज में दिखाई देती है।
उन्होंने नक्सल हिंसा की भयावहता का उल्लेख करते हुए कहा कि भोले-भाले लोगों को बहलाकर उनके हाथों में बंदूक थमा दी गई। स्कूल, सड़क और तालाबों के किनारे बारूद बिछाए गए। शिक्षा दूत, सुरक्षा कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, शासकीय कर्मचारी और निर्दोष ग्रामीणों तक की निर्मम हत्या की गई। सैकड़ों लोग इन विस्फोटों में अपंग हो गए, उनके मानवाधिकारों की रक्षा कौन करेगा? जब बस्तर के ऐसे पीड़ितों ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, तब उन्होंने संकल्प लिया था कि 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त किया जाएगा और जब गृह मंत्री संकल्प लेते हैं, तो वह तय समय में पूरा होता है।
उन्होंने कहा कि यह सफलता किसी एक व्यक्ति की नहीं है, इसमें सेना, पुलिस और सभी सुरक्षा बलों के जवानों का साहस, समाज का सहयोग, राजनीतिक नेतृत्व की इच्छाशक्ति, पत्रकार बंधुओं का योगदान और सबसे बड़ा श्रेय बस्तर के नागरिकों को जाता है। सभी के सामूहिक प्रयास से ही यह संभव हो पाया है। यह जीत जनभागीदारी, सुरक्षा बलों के साहस और बस्तरवासियों के विश्वास की जीत है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार ने शस्त्र छोड़ने वालों के लिए लाल कारपेट बिछाकर स्वागत किया और उनके पुनर्वास की समुचित व्यवस्था की। हमने संवाद के लिए वीडियो कॉल तक को माध्यम बनाया। उन्होंने आगे कहा कि आज बस्तर के गांवों में लोग अपने आंगन में खुलकर हंस रहे हैं। अब वहां डर नहीं, विकास की बातें हो रही हैं। गांवों के मेले और बाजारों में रौनक लौट आई है, यह बदलाव ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में दशकों से लंबित कई बड़े निर्णय जैसे राम मंदिर निर्माण और अनुच्छेद 370 निर्धारित समय में पूरे हुए। उसी श्रृंखला में नक्सल समस्या का समाधान भी संभव हुआ है। उन्होंने इस भव्य सम्मान के लिए कवर्धा के लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया।




 

IAS अंकित आacनंद को मिला अतिरिक्त प्रभार, CRDA के CEO बनाए गए

11-Feb-2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने एकल आदेश जारी कर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। जारी आदेश के अनुसार उन्हें उनके वर्तमान दायित्वों के साथ छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (CRDA) का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अंकित आनंद (भा.प्र.से. 2006 बैच) वर्तमान में सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग के पद पर पदस्थ हैं। साथ ही वे इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त प्रभार सचिव, सचिव वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग तथा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के दायित्वों का भी निर्वहन कर रहे हैं। अब उन्हें राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

कलेक्टर ने जन चौपाल में सुनी लोगों की समस्याएं

11-Feb-2026
महासमुंद। कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में जिले के जनसामान्य की समस्याएं सुनी। कलेक्टर  लंगेह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित आवेदन प्रदान कर शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।
जन चौपाल में दिव्यांग कल्याण संघ महासमुंद द्वारा बैठक एवं प्रशिक्षण हेतु रेन बसेरा हेतु आवेदन किया गया। इसी तरह ग्राम सोनदादर बागबाहरा के निवासियों ने अवैध कब्जा पर रोक लगाने हेतु, महासमुंद निवासी  जे पी चंद्राकर ने बंदोबस्त त्रुटि सुधार हेतु, ग्राम बराईजोर निवासी चूड़ामणि ने स्वयं की भूमि पर अवैध कब्जा के संबंध में, ग्राम लोहारडीह के ग्राम वासियों ने दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर न्याय योजना के संबंध में, नयापारा महासमुंद निवासी रमाबाई देवांगन ने ईपीएफ राशि कटौती के संबंध में एवं वार्ड क्रमांक 15 सरायपाली नगर पालिका के निवासियों ने फोर लेन पहुंच मार्ग पर अवैध अतिक्रमण के संबंध में आवेदन किए। इसके अलावा पीएम आवास, अवैध अतिक्रमण, लम्बित राशि भुगतान संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर  सचिन भूतड़ा एवं  रवि साहू सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

सड़क हादसा में डीआरजी जवान भरत भारती की मौत

11-Feb-2026
जगदलपुर। जगदलपुर से सटे आसना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सुरक्षा बल के एक जांबाज जवान की मौत हो गई। नेशनल हाईवे-30 पर अज्ञात वाहन ने जगदलपुर की ओर जा रहे डीआरजी जवान भरत भारती की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जवान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2022 में भरत भारती का चयन बस्तर फाइटर के रूप में हुआ था, जिसके बाद उनकी तैनाती डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) में की गई थी। वे अपनी ड्यूटी के प्रति समर्पित और बहादुर जवान के रूप में जाने जाते थे। इस हादसे के बाद पुलिस विभाग और साथी जवानों में शोक की लहर दौड़ गई है। अधिकारियों ने घटना की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।
 

रायकोना ठगी कांड में बड़ा खुलासा, HDFC बैंक के 6 कर्मचारी गिरफ्तार

10-Feb-2026
सारंगढ़। रायकोना ठगी कांड में सरसीवां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक कर्मचारियों की साठगांठ का खुलासा किया है। पुलिस ने HDFC बैंक की सारंगढ़ और बिलाईगढ़ शाखा के कुल 6 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। मामला होल्ड खाते से फर्जी लेटरपैड लगाकर अवैध रूप से राशि आहरण से जुड़ा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि महाठग शिवा साहू के होल्ड खाते से 10 लाख रुपये और उसकी कथित मंगेतर रितु साहू के खाते से 21 लाख रुपये की अवैध निकासी की गई थी। इस फर्जीवाड़े में बैंक के कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका पाई गई है। गिरफ्तार आरोपियों में HDFC बैंक सारंगढ़ शाखा के अभिषेक जायसवाल, दिनेश अनंत और पूजा मानिकपुरी शामिल हैं, जबकि HDFC बैंक बिलाईगढ़ शाखा से टीकाराम साहू, हनुमंत राव टंडन और प्रमोद देवांगन को गिरफ्तार किया गया है। सरसीवां पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं, दोनों शाखाओं के प्रबंधकों की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है, जिसे लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और आगे और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। इस कार्रवाई से बैंकिंग सिस्टम में हो रही अनियमितताओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
 

प्रेरणा उत्सव में जिलेभर के छात्रों की उत्साहपूर्ण सहभागिता

10-Feb-2026
सक्ति। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत नवोदय विद्यालय समिति द्वारा संचालित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा, सक्ति में प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सक्ति जिले के सभी सीबीएसई संबद्ध विद्यालयों, छत्तीसगढ़ शासन के शासकीय विद्यालयों तथा निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन नवोदय विद्यालय समिति के कमिश्नर राजेश लखानी (आईएएस), जिला कलेक्टर एवं वीएमसी अध्यक्ष अमृत विकास तोपनो (आईएएस), उप आयुक्त आर.के. वर्मा, क्लस्टर इंचार्ज दीक्षा ज्योति मिश्रा एवं जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी वाघ द्विवेदी के मार्गदर्शन में किया गया। नोडल विद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी.के. ठाकुर के समन्वय से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रेरणा कार्यक्रम की गाइडलाइन के अनुसार विद्यार्थियों के लिए विभिन्न स्किल आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया। अंतिम चरण में विषय विशेषज्ञ निर्णायकों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से प्रतिभागी विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया गया, जिसमें 30 विद्यार्थियों का चयन कर उनके नाम प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किए गए। कार्यक्रम का संचालन प्रेरणा उत्सव समन्वयक एवं पीजीटी रसायन के.के. पटेल ने किया। समापन अवसर पर प्राचार्य डॉ. डी.के. ठाकुर ने इसे विद्यार्थियों के लिए जीवन बदलने वाला अवसर बताते हुए सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

रायपुर के नवनियुक्त प्रथम पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से की सौजन्य भेंट

24-Jan-2026
रायपुर। रायपुर के नवनियुक्त प्रथम पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने आज उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर राजधानी रायपुर की कानून-व्यवस्था, शहरी सुरक्षा की चुनौतियों तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने नागरिक सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन एवं प्रशासनिक समन्वय को प्रभावी बनाने जैसे बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श किया।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राजधानी रायपुर को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और नागरिकों के लिए अधिक अनुकूल बनाने हेतु राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। नवनियुक्त कमिश्नर संजीव शुक्ला ने राजधानी की सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त की।
 

सड़क दुर्घटना में आपात स्थिति से निपटने राष्ट्रीय राजमार्ग–53 पर मॉक-ड्रिल आयोजित

04-Jan-2026
रायपुर ( शोर संदेश )  राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने प्रदेशभर में सड़क सुरक्षा अभियान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज राष्ट्रीय राजमार्ग–53 पर लाइव मॉक-ड्रिल किया गया। मॉक-ड्रिल के दौरान यात्रियों, वाहन चालकों एवं एनएचएआई के फील्ड स्टॉफ को कई तरह की आपात परिस्थितियों से निपटने व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान दौरान विशेषज्ञों ने सड़क दुर्घटना और मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में तत्काल सहायता प्रदान करने के तरीकों का प्रदर्शन भी किया। 
मॉक-ड्रिल के दौरान विशेषज्ञों ने हार्ट-अटैक की स्थिति में सीपीआर देने के सही एवं वैज्ञानिक तकनीक का लाइव-डेमो दिया। उन्होंने अचानक बेहोशी, अत्यधिक रक्तस्राव, सांस लेने में कठिनाई जैसी मेडिकल आपात स्थितियों में प्राथमिक उपचार की भी जानकारी दी। मॉक-ड्रिल में वाहन में तकनीकी खराबी और सड़क दुर्घटना में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की भी जानकारी दी गई। दुर्घटना के बाद यात्रियों को सुरक्षित ढंग से वाहन से बाहर निकालने, संयम बनाए रखने तथा इस दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में भी विशेषज्ञों ने विस्तार से बताया।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान एनएचएआई द्वारा सर्दियों के मौसम में कोहरे एवं रात में यात्रा के दौरान दुर्घटना की संभावना को कम करने वाहनों पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगाए जा रहे हैं। साथ ही वाहन चालकों एवं यात्रियों से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने तथा निर्धारित गति सीमा का पालन सुनिश्चित करने की अपील भी की जा रही है।






















 


+ Load More

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account